Thursday, June 19, 2025

कर्ज में डूबे नवीन जयहिंद:सोशल मीडिया पर डाली गाड़ियां बेचने की पोस्ट; बोले-कर्ज-किश्तों ने तंग कर रखा, समर्थकों को मदद से इनकार किया

हरियाणा में जयहिंद सेना के संयोजक नवीन जयहिंद इन दिनों कर्ज में डूबे हुए हैं। कर्ज चुकाने को उन्हें अपनी गाड़ियां बेचनी पड़ रही है। जिसके लिए उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट भी लिखी है। वे अपनी 2 गाड़ियां बेचना चाह रहे हैं, जिसमें से एक बिक गई है। प्रदेश में पहले छात्रों और बाद सामाजिक मुद्दों पर आंदोलन चलाने वाले जयहिंद पर करीब 50 लाख रुपए का कर्ज है। साल 2022 से गौड़ ब्राह्मण संस्था की पहरावर जमीन, बुजुर्गों की पेंशन और बेरोजगार युवाओं के लिए आंदोलन चलाने के दौरान हुए खर्च के कारण उन पर ये लाखों रुपए कर्ज हो गया है। अब मांगने वालों का तकाजा हुआ तो उन्होंने अपनी गाड़ियां बेचने का फैसला लिया है। जयहिंद ने फेसबुक पर किया पोस्ट नवीन जयहिंद ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में लिखा- दोनों गाड़ी बिकाऊ हैं। दिल के करीब है और आंदोलनकारी भला करने वाली गाड़ियां है। कर्ज और किश्तों ने तंग कर रखा है। लेनदारी-देनदारी का हिसाब करना है। लेनदारी लोग देते नहीं, हमें तो देनदारी देनी पड़ेगी। जो समय जुबान दे रखी है उस जुबान का तो पक्का रहना पड़ेगा। टोटा नफा तो चलता रहेगा, व्यवहार और नीयत खराब ना होनी चाहिए। समर्थक बोले: स्कैनर भेजो नवीन जयहिंद ने जब पोस्ट की तो उसके बाद लगातार उनके समर्थकों के कमेंट आ रहे हैं। समर्थक उनसे मदद के लिए स्कैनर मांग रहे हैं। लेकिन जयहिंद ने कहा कि वे कर्ज को खुद ही चुकाएंगें। अगर कोई सामाजिक कार्य करना होगा तो वे चंदा लेंगे। अपना कर्ज चुकाने के लिए वे किसी की मदद नहीं लेंगे। सरकार की मुखालफत से बढ़ी मुश्किलें नवीन जयहिंद 3 साल के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ कुछ ज्यादा ही मुखर रहे हैं। जिसके चलते पहले जहां वे बाग में रहते थे, उस निर्माण को ढहा दिया गया। उसके बाद पहरावर जमीन पर बुलडोजर की तैयारी हुई तो वहां पर बड़ा कार्यक्रम करना पड़ा। इसी तरह के चलते नवीन जयहिंद पर 3 साल के दौरान करीब 50 लाख रुपए का कर्ज चढ़ गया। हालांकि गाड़ियां बेचने से भी उनका केवल 15 लाख रुपए ही कर्ज उतरेगा। मंत्री अरविंद शर्मा के साथ कन्ट्रोवर्सी नवीन जयहिंद इन दिनों मंत्री अरविंद शर्मा के साथ चल रही कन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं। नवीन जयहिंद ने बयान दिया था कि पहरावर धाम को एक मंत्री के इशारे पर बाबा धाम बनाने की साजिश रची गई। राज्य स्तरीय परशुराम जयंती समारोह में जेल में बंद दो बाबाओं के दम पर भीड़ जुटाई गई, जिससे सीएम भी नाराज नजर आए। वहीं समाज के लोगों में भी गलत संदेश गया।​​​​​​​ रोहतक जेल में बंद एक बाबा की मुंहबोली बेटी एक मंत्री से मिलकर गई। वहीं, हिसार जेल में बंद एक बाबा का बेटा भी मंत्री से मिला था। इतना ही नहीं, बाबा का बेटा तो कार्यक्रम में सीएम के मंच पर भी देखा गया।​​​​​​​ अन्ना आंदोलन से निकले जयहिंद दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस सरकार के समय जन लोकपाल बिल के लिए हुए अन्ना हजारे के आंदोलन में नवीन जयहिंद ने सक्रिय भूमिका निभाई। उसके बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से जुड़े और हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए। रोहतक लोकसभा से AAP उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। लेकिन केजरीवाल से मतभेदों के चलते पार्टी से किनारा कर सामाजिक मुद्दों को उठाने लगे। अमित शाह के कार्यक्रम में सांड फेंकने के आरोप हरियाणा दौरे पर 7 साल पहले आए देश के गृह मंत्री अमित शाह से नवीन जयहिंद ने हरियाणा की समस्याओं जैसे किसानों के मुआवजे, बेरोजगारी, नशा और कानून व्यवस्था संबंधित कुछ सवाल किए थे। इसी मामले में नवीन जयहिंद और उनके साथियों पर काले झंडे दिखाने, रास्ता रोकने तथा मरा हुआ सांड फेंकने जैसे आरोप लगाए और केस दर्ज किया गया था। "थारा फूफा जिंदा हैं" आंदोलन चलाया फैमिली आईडी में बुजुर्ग करीब 102 वर्षीय दुलीचंद को मृत दिखाकर पेंशन काट दी थी। जिसके बाद नवीन जयहिंद ने "थारा फूफा जिंदा है" के नाम से आंदोलन चलाया। इसके बाद कई बुजुर्गों और विधवा महिलाओं की पेंशन बनी। जयहिंद ने आंदोलन के बाद कहा था कि इस आंदोलन के ब्रांड एंबेसडर दादा दुलीचंद हैं।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lsqS4yw

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...