हरियाणा में मानसून से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। रविवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने 22 से 25 जून तक प्रदेशभर में बारिश के आसार जताए हैं। वहीं अन्य जिलों में भी बादलवाई, गरज व चमक के साथ बरसात का अनुमान है। मानसून के 28 जून तक हरियाणा पहुंचने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद और बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून अब हरियाणा से सिर्फ एक हफ्ता दूर है। अनुमान है कि 28 जून के आसपास यह प्रदेश में प्रवेश करेगा। मानसून की हवाएं इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से आ रही हैं। जब दोनों दिशाओं से नमी भरी हवाएं टकराती हैं, तो कई बार भारी बारिश भी होती है। बारिश का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने चार दिवसीय बारिश का पूर्वानुमान (22 से 25 जून तक) जारी किया है। रविवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। जिसमें से सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 50-75 प्रतिशत और अन्य जिलों में 75-100 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। वहीं, 23 जून को प्रदेश के तीन जिलों (सिरसा, फतेहाबाद और हिसार) में 25-50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। वहीं, 6 जिलों (जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी) में 50-75 प्रतिशत और 13 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 75-100 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 24 जून को राज्य के तीन जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 50-75 प्रतिशत तथा अन्य जिलों में 25-50 प्रतिशत वर्षा हो सकती है। 25 जून को राज्य के तीन जिलों (सिरसा, फतेहाबाद और हिसार) में 25-50 प्रतिशत वर्षा हो सकती है। जबकि, 6 जिलों (जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी) में 50-75 प्रतिशत तथा 13 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 75-100 प्रतिशत वर्षा हो सकती है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़ा हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से आसपास बना हुआ है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला सोनीपत के जगदीशपुर केवीके एरिया में 4.6 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद सोनीपत का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lWUjKcA
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ
हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment