Friday, June 20, 2025

झज्जर पहुंचे भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद:धर्मवीर सिंह बोले- वन नेशन-वन इलेक्शन से होगा देश का विकास, बार-बार चुनाव से पैसा और धन की बर्बादी

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में आज (गुरुवार को) भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह पहुंचे। वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर सांसद ने कहा कि, एक साथ चुनाव होने से भारत और ज्यादा तेजी से विकास करेगा। बहादुरगढ़ की देसी ढाणी पर हरियाणा ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने सांसद धर्मबीर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश में बार- बार चुनाव होने से पैसे और समय की बर्बादी होती है और लोगों के बीच गुटबाजी बढ़ती है। एक देश एक चुनाव भारत के विकास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, आज पूरा देश एक देश एक चुनाव की मांग कर रहा है। सांसद धर्मबीर सिंह ने मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल को बेमिसाल साल बताया है। कहा कि इन 11 सालों में भारत ने हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया है। सड़क और रेल नेटवर्क को मजबूत करने के साथ वर्ल्डक्लास बनाया है। हेल्थ सेक्टर में देश को मजबूती मिली है। 2047 तक भारत बनेगा विकसित सांसद ने कहा कि, हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। लोगों को जैनेरिक दवाइयों के जरिए महंगी दवाओं के जाल से छुटकारा दिलवाया और हर व्यक्ति को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज फ्री देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त अनाज देने का काम भी किया। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि अगर देश का ऐसे ही समर्थन मिलता रहा तो भारत 2047 से पहले ही विकसित भारत बन जाएगा। ऑक्सीजन के लिए पेड़ लगाना जरूरी सांसद धर्मबीर ने कहा कि अब देश में पौधारोपण बढ़ाने की जरूरत ही और इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम या फिर किसी और नाम से जरूर लगाना चाहिए, ताकि ऑक्सीजन के प्राकृतिक स्त्रोत को बढ़ाया जा सके। इस मौके पर हरियाणा तैराकी संघ के सदस्य सुरेश जून, सुनील खत्री और बलवान कादयान भी मौजूद रहे।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hEsNrjM

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...