Sunday, June 1, 2025

हरियाणा-पंजाब के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट:3 दिन खराब रहेगा मौसम; हिमाचल में 3 जगह तेज बरसात की चेतावनी, रोहतांग में बर्फबारी हुई

हरियाणा और पंजाब में आज से 3 दिन मौसम खराब रहेगा। हरियाणा में आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल है। वहीं पंजाब में एक जून को 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली शामिल हैं। एक दिन पहले शनिवार को दोनों ही राज्यों में अच्छी बारिश हुई। अंबाला, सोनीपत, कैथल, चरखी दादरी, हिसार, जींद, सिरसा, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। हिसार में सबसे ज्यादा 25 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी तरह पंजाब के पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ में बारिश हुई। पटियाला में सबसे ज्यादा 29 MM बारिश हुई। हिमाचल में भी अगले 3 दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने सोलन, सिरमौर और शिमला जिला के कुछेक स्थानों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को रोहतांश में बर्फबारी हुई। हरियाणा में 114% बारिश के आसार मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में 114% बारिश हो सकती है। इससे औसतन बारिश 438 मिलीमीटर से 5 से 10% ज्यादा हो सकती है। पिछले 24 सालों में 4 बार ऐसी स्थिति आई है, जब मानसून 100 से 124 दिनों की अवधि तक हरियाणा में रहा। इनमें वर्ष 2008 में 109 दिन, 2013 में 124 दिन, 2019 में 109 दिन, 2021 में 118 दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी मानसून की रफ्तार ठीक है। जून में कुछ ब्रेक लग सकता है। इसके बावजूद अच्छी बारिश की संभावना है। हरियाणा में मानसून के पहुंचने का सामान्य समय 24 से 29 जून के बीच है। अभी समय से पहले आने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मानसून विभिन्न परिस्थितियों पर निर्भर करता है। कल हरियाणा में हुई बारिश-आंधी की तस्वीरें....

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Iz1g6vQ

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...