Sunday, June 29, 2025

हरियाणा के 8 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, अगले 3 दिन के लिए चेतावनी जारी, सिरसा में 2 डिग्री बढ़ा पारा

हरियाणा में मौसम विभाग ने रविवार को जोरदार मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी की है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश (25-50%) की संभावना है। जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पंचकूला में मध्यम बारिश (50-75%) हो सकती है। इधर, आज यानी शनिवार को भी मौसम बदला नजर आया। गुरुग्राम, पानीपत, जींद, रोहतक, नूंह, सोनीपत और फरीदाबाद में अच्छी बारिश हुई। इससे तापमान कम हुआ और मौसम सुहावना हो गया। कई जिलों में बादल छाए रहे। अगले तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान 30 जून (रविवार): 30 जून को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सिरसा, पलवल, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश (25-50%) हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मध्यम बारिश (50-75%) के आसार हैं। जबकि सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में भारी बारिश (75-100%) की संभावना है। 1 जुलाई (सोमवर): 1 जुलाई को पूर्वानुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश (25-50%) हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में मध्यम बारिश (50-75%) के आसार हैं। जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी बारिश (75-100%) की संभावना है। 2 जुलाई (मंगलवार): 1 जुलाई को सिरसा और फतेहाबाद में हल्की बारिश (25-50%) हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और हिसार में मध्यम बारिश (50-75%) के संकेत हैं। वहीं भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में भारी बारिश (75-100%) हो सकती है। तापमान 1.3 डिग्री नीचे गिरा शनिवार को हरियाणा में मौसम थोड़ा राहत भरा रहा। अधिकतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि, गर्मी के लिहाज से सिरसा अब भी सबसे आगे रहा, जहां का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे में हरियाणा के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सिरसा में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, जिससे वहां का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरी ओर, सबसे ज्यादा गिरावट रोहतक में दर्ज की गई, जहां पारा 6.5 डिग्री नीचे आकर 32.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यानी कहीं हल्की गर्मी बढ़ी तो कहीं तेज गिरावट से लोगों को राहत मिली।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/A3cMiph

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...