Wednesday, June 25, 2025

हरियाणा में मानसून की एंट्री:पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में भारी बरसात, तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री नीचे

हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार को मानसून एंट्री की। इसके बाद बुधवार को हरियाणाभर में बरसात का अलर्ट है। जिसके तहत प्रदेश के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में गरज व चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 4 दिनों तक प्रदेशभर में बारिश होगी। मंगलवार को मानसून उत्तर प्रदेश के रास्ते दाखिल हुआ। अगले 7 दिन तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा। मंगलवार को नूंह, करनाल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, झज्जर, पानीपत, भिवानी और गुरुग्राम में बारिश हुई। वहीं पंचकूला व हिसार समेत अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे। बरसात का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने चार दिनों (25 से 28 जून तक) का बारिश पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 25 जून को प्रदेश के 10 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक व जींद) में 25-50 प्रतिशत बरसात हो सकती है। वहीं 9 जिलों (सोनीपत, पानीपत, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, पलवल, मेवात व फरीदाबाद) में 50-75 प्रतिशत और तीन जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 75-100 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। वहीं 26 जून को प्रदेश के 5 जिलों (करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला व पंचकूला) में 75-100 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में 50-75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। 27 जून को प्रदेश के 8 जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा व फतेहाबाद) में 50-75 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में 75-100 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। 28 जून को 10 जिलों (सिरसा, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल) में 25-50 प्रतिशत तक बरसात हो सकती हैं। वहीं 12 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम व मेवात) में 50-75 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री गिरा हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 जून को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान जिला -- अधिकतम तापमान अंबाला -- 33.4 डिग्री हिसार -- 36.7 डिग्री करनाल -- 30.2 डिग्री नारनौल -- 35.4 डिग्री रोहतक -- 35.5 डिग्री गुरुग्राम -- 36 डिग्री भिवानी -- 36.5 डिग्री सिरसा -- 38.6 डिग्री चरखी दादरी--34.5 डिग्री फरीदाबाद -- 36.7 डिग्री जींद -- 34.5 डिग्री करनाल -- 32.2 डिग्री महेंद्रगढ़ -- 34.7 डिग्री मेवात -- 36 डिग्री पानीपत -- 31.8 डिग्री रेवाड़ी -- 33.5 डिग्री सोनीपत -- 32.1 डिग्री 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में 1.4 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद नारनौल का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट करनाल के तापमान में 5.4 डिग्री की हुई। जिसके बाद करनाल का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/smlBwbV

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...