Friday, June 13, 2025

यमुनानगर में 15 वर्षीय किशोर ने किया सुसाइड:परिजनों को पंखे से लटका मिला शव,

यमुनानगर में एक 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है किशोर किसी बात को लेकर डिप्रेस्ड था। घटना के समय वह घर पर अकेला ही था। उसने अपनी मां की चुन्नी से फंदा बनाया और पंखे पर बांध उस पर झूल गया। छोटी बहन जब ट्यूशन से घर लौटी तो खिड़की में से भाई को इस प्रकार लटका देख तुरंत मां को फोन किया। मां ने आकर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और बेटे को अपने हाथों से फंदे से नीचे उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर का नाम अरमान है। वह अपनी मां और बहन के साथ बैंक कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9FCfhuZ

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...