हरियाणा में अब आगामी दो दिनों तक लू चलेंगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 9 जिलों में हीटवेव का ओरेंज व 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत लू चलेंगी और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं वीरवार प्रदेश के 15 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद शुक्रवार को मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं। हीटवेव का अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आगामी 4 दिनों (11 से 14 जून) के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 11 जून को प्रदेश के 9 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला) में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 जिलों (पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल) में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जून को प्रदेश के 15 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में हीटवेव का यलो अलर्ट है। वहीं अन्य 7 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्यसियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 10 जून को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान जिला -- अधिकतम तापमान अंबाला -- 44.3 डिग्री हिसार -- 44.5 डिग्री करनाल -- 44.5 डिग्री नारनौल -- 45.2 डिग्री रोहतक -- 46.1 डिग्री भिवानी -- 44.3 डिग्री सिरसा -- 46.2 डिग्री चरखी दादरी--42.9 डिग्री फरीदाबाद -- 43.3 डिग्री गुरुग्राम -- 42.6 डिग्री जींद -- 43.1 डिग्री महेंद्रगढ़ -- 42.7 डिग्री मेवात -- 43 डिग्री पलवल -- 44.4 डिग्री पानीपत -- 42.6 डिग्री रेवाड़ी -- 43 डिग्री सोनीपत -- 43.5 डिग्री 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला भिवानी में 1.3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद भिवानी का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद सिरसा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wixPmWE
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ
हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment