Monday, June 9, 2025

हरियाणा में हीट वेव का ओरेंज अलर्ट:अब रात में भी सताएगी गर्मी, 18 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार, 3 दिन चलेगी लू

हरियाणा में मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में आज (9 जून) से लगातार लू यानि हीट वेव चलेगी। मौसम विभाग की तरफ से दिन और रात दोनों समय गर्मी पड़ने का अंदेशा जताया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। बता दें कि रविवार को हरियाणा के 18 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। सबसे ज्यादा सिरसा और रोहतक में तापमान दर्ज किया गया। यहां तापमान 45 डिग्री को पार कर गया था। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने 11 जून तक इसी तरह का मौसम रहने का अंदेशा जताया है। 2 दिन राजस्थान से सटे हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम इलाकों में रेगिस्तानी हवाएं बहने से तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है। हरियाणा में 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 9 जून : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट। भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट। 10 जून : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट। कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में येलो अलर्ट। 11 जून : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में येलो अलर्ट।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Yd4G8U3

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...