Monday, August 4, 2025

पानीपत में विधवा से बीच सड़क पर रेप:सहेली संग ऑटो में लौट रही थी घर, जानकार चालक ने धमकी दे पिलाई बीयर; दो पर FIR

हरियाणा के पानीपत शहर में गंदे नाले किनारे बीच सड़क पर एक विधवा महिला से रेप करने की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकार ऑटो चालक ने अपने दोस्त संग मिलकर महिला व उसकी सहेली को जान से मारने की धमकी देकर जबरन बीयर पिलाई। इसके बाद चालक ने विधवा महिला संग रेप किया। दोनों सहेलियों को धमकी दी कि अगर वे इस बारे में किसी को कुछ बताएंगी, तो वे उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों को उनके घर के पास छोड़कर वे फरार हो गए। मामले की शिकायत विधवा महिला ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फैक्ट्री गई थी काम के पैसे लेने पुलिस को दी शिकायत में एक विधवा महिला ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के लखीमपुर जिला के एक गांव की रहने वाली है। हाल में वह पानीपत शहर की एक कॉलोनी में रहती है। वह एक गांव में स्थित फैक्ट्री में काम करती है। 25 जुलाई की रात करीब साढ़े 8 बजे वह फैक्ट्री में अपने काम के पैसे लेने अपनी सहेली के साथ गई थी। जब वे फैक्ट्री पहुंचे, तो देखा कि वह बंद थी। इसके बाद वे घर जाने के लिए बाहर सड़क तक पैदल-पैदल पहुंचे। आरोपी ने फोन कर पूछी लोकेशन, फिर पहुंचा ऑटो लेकर जहां उसके पास इरशाद निवासी शामली यूपी का फोन आया। जिसने पूछा कि आप इस समय कहां पर हो। महिला ने अपनी लोकेशन बताई, तो इरशाद ने कहा कि वह अपना ऑटो लेकर वहीं पर आ रहा है। कुछ देर बाद वह ऑटो लेकर वहां पहुंच गया। उसके साथ दानिश नाम का भी लड़का बैठा हुआ था। जोकि पहले उसके साथ फैक्ट्री में काम करता था। दोनों ने उसे व उसकी सहेली को ऑटो में बैठा लिया और घर छोड़ने के नाम के लिए चल पड़े। नाले की पुलिया पर रोका ऑटो, फिर की वारदात कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने नाले की पुलिया पर सुनसान जगह ऑटो रोक लिया। यहां दोनों को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती बीयर पिलाई। इसके बाद इरशाद ने उसे ऑटो से नीचे उतारा और सड़क किनारे जमीन पर जबरदस्ती रेप किया। रेप करने के बाद दोनों सहेलियों को इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद वे उन्हें घर के बाहर चौक पर छोड़कर फरार हो गए।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Se1nM7

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...