Saturday, August 30, 2025

अंबाला में टांगरी नदी का पानी 17 इलाकों में घुसा:बाढ़ प्रभावित बोले- प्रशासन ने हमारे लिए व्यवस्था नहीं की, सड़क पर काटी रात

हरियाणा के अंबाला में टांगरी नदी शुक्रवार को ओवरफ्लो हो गई। इसके बाद पुलिस की गाड़ियां पहुंची और अनाउंस कराया गया कि टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने वाला है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की बात कही। लोगों का कहना था कि सुरक्षित स्थानों पर जाने की बात कही गई लेकिन, किसी ने यह नहीं बताया कि सुरक्षित स्थान पर जाना कहां है। रात सड़क पर ही गुजारी। उनका कहना था कि पुलिस और किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने उनको वहां से निकालने तक में मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि आंखों के सामने सपने का आशियाना डूबता रहा और वे कुछ न कर सके। सिंचाई विभाग के अनुमान के मुताबिक, टांगरी नदी में लगभग 36 हजार क्यूसिक पानी आया। जिस वजह से ये हालात बने। जिसके बाद टांगरी का पानी 17 से ज्यादा कॉलोनियों तक पहुंच गया। यहां तक कि चंदपुरा के पास नदी का पानी तटबंध के ऊपर से आबादी की ओर बहने लगा। कॉलोनियों में घर आधे तक डूब गए। जिसके बाद मदद के लिए NDRF की टीम को बुला लिया गया। NDRF की टीम ने घरों में फंसे लोगों को नाव के जरिए बाहर निकाला। प्रशासन से मदद को लेकर दैनिक भास्कर एप के रिपोर्टर राम सारस्वत ने लोगों से बातचीत की। अब पढ़िए लोगों ने क्या कहा.... डीसी बोले- समुचित व्यवस्था कराई अंबाला में DC अजय सिंह तोमर ने कहा कि सभी लोगों के लिए समुचित रहने की व्यवस्था कराई गई है। धर्मशालाओं में लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि खाने का प्रबंध भी लोगों के लिए किया गया है। शुक्रवार रात को परिवहन मंत्री अनिल विज टांगरी नदी में जलस्तर का मुआयना करने के लिए घसीटपुर और शाहपुर में पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। इन इलाकों में घुस चुका पानी अंबाला में न्यू लक्की नगर, न्यू गणेश नगर, न्यू प्रीत नगर, न्यू टैगोर गार्डन, परशुराम कॉलोनी, आजाद नगर, अर्जुन नगर, कमल नगर, स्कूल कॉलोनी, विकासपुरी, न्यू कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, पूजा विहार, प्रभु प्रेम पुरम ईस्ट, प्रभु प्रेम पुरम, सोनिया कॉलोनी, न्यू एकता विहार के घरों तक पानी मार कर रहा है। इसके अलावा रामपुर, सरसेहरी, चंदपुरा, करधान कॉलोनी भी जोखिम क्षेत्र में है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/heOLG8s

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...