Wednesday, August 6, 2025

जिले में चलाया जाएगा एड्स जागरूकता अभियान

रोहतक | राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में 12 अगस्त से 12 सितंबर तक जिले में एड्स जागरूकता अभियान चलेगा। सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि यह अभियान हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी पंचकूला के निर्देशन में चलेगा। स्कूल, कॉलेज और कॉमन सर्विस सेंटरों पर जागरूकता सत्र होंगे। जांच शिविर, सेमिनार, रैड रन और प्रश्नोत्तर प्रतियोगिताएं भी होंगी। इन गतिविधियों के जरिए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की सुविधाओं की जानकारी दी जाएंगी। डॉ. आर्य ने यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित मीडिया वर्कशॉप में दी। हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है, जहां एचआईवी एड्स से प्रभावित लोगों को हर माह 2250 रुपए की सहायता दी जाती है। कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 1097 पर कॉल कर एड्स से जुड़ी जानकारी ले सकता है। आईसीटीसी केंद्र पर जाकर जांच करवा सकता है। यह सेवा पूरी तरह गोपनीय और मुफ्त है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को एआरटी केंद्र पर मुफ्त दवाएं भी मिलती हैं।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Rqb1I0X

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...