Friday, August 29, 2025

पत्नी संग देश घूमने को कार में बनवाए किचन-बेडरूम:हिसार के रिटायर्ड चीफ बैंक मैनेजर मोडिफाई कैंपर में घूम चुके 6 स्टेट

कहते हैं जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए...। हरियाणा में हिसार के रहने वाले सुरेश कुमार अरोड़ा (61) अपनी जिंदगी को जीने के लिए रिटायरमेंट के बाद भारत भ्रमण कर रहे हैं। सुरेश कुमार रिटायरमेंट के बाद घर बैठने या दूसरी नौकरी करने के लिए बजाय खुद के लिए जीना चाहते थे। इसलिए सुरेश कुमार ने रिटायरमेंट के बाद पत्नी शबनम उर्फ स्वीटी अरोड़ा के साथ घूमने का मन बनाया। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में चीफ बैंक मैनेजर के पद से रिटायर होने के बाद सुरेश कुमार घूमना चाहते थे। पहाड़ों की सैर करना चाहते थे। मन में था कि पहाड़ों पर ही घर बनाकर रहा जाए। मगर ऐसा संभव नहीं हुआ तो सुरेश कुमार ने अपनी कार को ही अपना घर बना लिया। सुरेश कुमार 30 जून 2024 को रिटायर्ड हुए और घूमने के लिए निकल गए। पहले तो वह बाहर जाकर होटलों में रहे, मगर उनको वहां जाकर घर जैसा ही एहसास होता था। इसके बाद उन्होंने घर की रसाई और बेडरूम को अपने साथ ही ले जाने की बात सोची। अब पिछले 5 महीने में ही हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब में 15 ट्रिप कर चुके हैं। अब पढ़िए कैसे कार को घर में बदला और शुरू हुआ घूमने का सफर… पूरी फैमिली केबीसी की हॉट सीट पर बैठ चुकी सुरेश कुमार के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है। उनकी बेटी इंसिया अरोड़ा 2021 में केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचीं थी। उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते थे। इसके बाद 2023 में सुरेश कुमार केबीसी के फैमिली स्पेशल वीक में पहुंचे थे। यहां वह अपनी पत्नी शबनम अरोड़ा और बेटे मनन अरोड़ा के साथ गए थे। यहां परिवार ने साढ़े 12 लाख रुपए जीते थे और अभिनेता अमिताभ बच्चन के हाथों चेक लिया था। सुरेश कुमार ने बताया कि उनके दामाद दिल्ली में जज हैं। बड़े भाई इंद्रजीत अरोड़ा और भाभी कमलेश अरोड़ा के मोटिवेट करने के कारण ही यहां तक पहुंचे हैं।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/F5jXWom

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...