Saturday, August 9, 2025

3 जिलों में बारिश का अलर्ट:2 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून, यमुनानगर में सबसे ज्यादा बरसे बादल

हरियाणा में आज 3 जिलों में तेज बारिश की संभावना है, इन जिलों में फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार और भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। कल यानी रविवार को भी बारिश की गतिविधियां कम ही देखने को मिलेंगी लेकिन सोमवार यानी 11 अगस्त से मौसम फिर से करवट लेगा। जिस कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि इस मानसून सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में हुई है, यहां आंकड़ा सवा 600 एमएम तक पहुंच गया है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम... 10 अगस्त: आईएमडी के अनुसार रविवार को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक, जींद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 11 अगस्त : सोमवार को प्रदेश के 4 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जिस कारण इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद में 0 से 25 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। इसके अलावा हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 12 अगस्त: सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1i8KFEH

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...