Thursday, August 7, 2025

लोहारू में किसानों ने अर्द्ध नग्न होकर निकाली रैली:फसल बीमा क्लेम घोटाले का विरोध, बोले- नहीं लगवाएंगे स्मार्ट मीटर

भिवानी जिले के लोहारू में 350 करोड़ रुपए के बकाया फसल बीमा क्लेम घोटाले के विरोध में किसानों ने अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। बुधवार को उपमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सैकड़ों किसानों ने शहर के मुख्य बाजार में रैली निकाली। प्रदर्शन का मंच संचालन एडवोकेट कविता पातवान और पृथ्वी सिंह गोठड़ा ने किया। संयुक्त अध्यक्षता सुभाष पूर्व सरपंच, रणबीर सिंह श्योराण हरियावास और फूलसिंह मलिक ने की। डीएपी उपलब्ध कराने की मांग वहीं किसान नेता मा. जगरोशन ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार फसल बीमा क्लेम घोटाले की जांच करे। दोषियों को सजा दे और किसानों को उनका हक दिलाए। उन्होंने घोषणा की, कि अब आंदोलन में "स्मार्ट मीटर" योजना का भी विरोध शामिल किया जाएगा। साथ ही डीएपी और यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। सभा में ये वक्ता रहे शामिल किसान सभा में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इनमें कै. इंद्राज दमकोरा, राजपाल सिंघानी, पूर्व सरपंच मंदरूप यादव, सुभाष कोशिश, रविंद्र सिंह ढाणी रहीमपुर और विजेंद्र हरियावास शामिल थे। सु. धनपत प्रधान, सुरेश फरटिया, गंगाराम श्योराण, धर्मपाल बारवास और रामस्वरूप पातवान ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की। इन किसानों ने किया प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन में मेवा सिंह आर्य, आजाद सिंह भूंगला, उमेद सिंह फरटिया, राजेंद्र गिगनाऊ और विनोद जांगड़ा हरियावास सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे। कर्ण सिंह जैणावास, दयाचंद सिधनवा, जगदीश बारवास, सुमेर बड़दू और सुमेर सिंह गिगनाऊ भी मौजूद थे। दोषियों को सजा देने की मांग किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक यह आंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा। उनकी मुख्य मांग फसल बीमा क्लेम घोटाले की जांच और दोषियों को सजा देने की है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4PGgLyF

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...