Tuesday, August 5, 2025

आज प्रदेश में तेज बारिश:9 में ऑरेंज और 6 जिलों में यलो अलर्ट, यमुनानगर और जींद में सबसे ज्यादा बरसात

हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर,गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पंचकूला, अंबाला, जींद, रोहतक, चरखी दादरी और रेवाड़ी में यलो अलर्ट है। अब तक इस मानसून सीजन में यमुनानगर जिले में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश हुई है। IMD के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 22 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 4 अगस्त तक औसतन 227.5 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 277.3 एमएम बारिश हो चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 557.5 और महेंद्रगढ़ में 543.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 143.9 और जींद में 144.3 एमएम बारिश दर्ज हुई है। आगे कैसे रहेगा मौसम

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/duXCHly

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...