Monday, August 25, 2025

हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, केस दर्ज

यमुनानगर | पंचकूला-रुड़की हाईवे पर शनिवार सुबह गांव छप्पर के पास सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे 30 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शी अमन कुमार निवासी सरस्वती नगर ने बताया कि वह बाइक से कलावड़ काम पर जा रहा था। इसी दौरान छप्पर नए बस स्टैंड के पास एक युवक सड़क पार कर रहा था। तभी अचानक आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/n3Ya7K8

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...