Thursday, August 21, 2025

हरियाणा से गुजरने वाली 8 ट्रेन आंशिक तौर पर कैंसिल:आरयूबी निर्माण से 2 रूट बदले, 2 ट्रेन की री-शेड्यूल, 3 दिन रहेंगे यात्री परेशान

बीकानेर रेल मंडल में आरयूबी निर्माण कार्य के चलते 3 दिन में 12 ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी। आरयूबी निर्माण कार्य निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित होने से 8 ट्रेन आंशिक तौर पर कैंसिल, 2 का मार्ग परिवर्तन और 2 को री शेड्यूल कर चलाया जाएगा। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चुरू-आसलू रेलखंड पर आसलू-दूधवाखारा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 155 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि लोगों को परेशानी से बचने के लिए पहले आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर सवारी गाडी रेलसेवा 28 अगस्त को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी रेलसेवा 28 अगस्त को बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा बीकानेर-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 3. गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा 28 अगस्त को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 4. गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 29 अगस्त को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 5. गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर -हिसार रेलसेवा 28 अगस्त को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 6. गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा 29 अगस्त को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 7. गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा 28 अगस्त को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 8. गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना सवारी गाडी रेलसेवा 29 अगस्त को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NHQh8B5

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...