Sunday, August 31, 2025

नारनौल में पांच को आएंगे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला:जजपा को मजबूत करने के लिए लेंगे मीटिंग, 4 विधानसभा हलकों से जुटेंगे कार्यकर्ता

महेंद्रगढ़ के नारनौल में जननायक जनता पार्टी की एक मीटिंग पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश जाखड़ थे। राकेश जाखड़ ने बताया कि 5 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा नारनौल में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। प्रभारी राकेश धनखड़ ने बताया कि पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करके संगठन में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी। पार्टी के आगामी नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा और भारतीय जनता पार्टी सरकार की विफलताओं पर भी चर्चा की जाएगी। बापू बेटे की कांग्रेस पार्टी की भी पोल खोली जाएगी। कैसे भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर हुड्डा परिवार काम कर रहा है। चारों विधानसभा क्षेत्र से आएंगे कार्यकर्ता जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने प्रभारी को विश्वास दिलाया कि महेंद्रगढ़ के चारों विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए चारों हलका प्रधानों व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है और पार्टी के सिर्फ नेताओं का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस अवसर पर राव ओमप्रकाश इंजीनियर, महेंद्र बडेसरा, जिला प्रवक्ता विजय छिलरो, नारनौल हलका प्रधान सुरेंद्र पटिकारा, बेदू राता अटेली हलका प्रधान, दिनेश तंवर हलका प्रधान महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी हलका प्रधान प्रमोद ताखर, वीरेंद्र घटाशेर, वकील विजय पाल बडेसरा, सुरेश शास्त्री, सोनिया धनखड़, अशोक सैनी, अजय चौधरी वकील, सिकंदर गहली, राजकुमार जांगड़ा, राम कुमार मकसूसपुर, संदीप भाखर नगर पार्षद, विष्णु डाबर, हजारी लमोरा, आदि मौजूद थे। वहीं सोनिया धनखड़ के नेतृत्व में आज कई युवाओं ने पार्टी ज्वाइन की।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vVgDlpr

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...