Thursday, November 13, 2025

हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का आज आखिरी दिन:दोपहर बाद UP में होंगी प्रवेश, कल मुस्लिम सरपंच को कहा था- तुम्हारी कौम पर सवाल

हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ आज (13 नवंबर) को छठा एवं आखिरी दिन है। आज यात्रा होडल अनाज मंडी से चलेगी। होडल अनाज मंडी से यात्रा सुबह 8 बजे के करीब शुरू होगी। दोपहर बाद बॉर्डर को क्रॉस कर जाएगी। यात्रा पिछले 5 दिनों से हरियाणा में है। आज यात्रा करीब 8 किलोमीटर चलेगी। इसके बाद यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। बुधवार को धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें 100 डिग्री बुखार था। वे सड़क पर ही लेट गए थे। डॉक्टरों ने उनका वहीं पर इलाज किया और उन्हें 2 दिन आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा जारी रखी। इस बीच रास्ते में मुस्लिम सरपंच ने उनका स्वागत किया था। यहां शास्त्री ने उन्हें कहा कि तुम्हारी कौम पर हर बार सवाल उठता है। आप अपने युवाओं को समझाइए। अपनी शिक्षा नीति में बदलाव लाइए। वहीं, बुधवार को ही BJP विधायक हरेंद्र सिंह का एक बयान वायरल हुआ। उनसे सवाल किया गया कि वे दिल्ली में कार ब्लास्ट पर क्या कहना चाहेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि ये कुछ लोगों की मानसिकता है। ऐसे छोटे-मोटे ब्लास्टों से कुछ होने वाला नहीं है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2thvU04

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...