Saturday, November 22, 2025

नारनौल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में छाया अंधेरा:नहीं जलती हैं यहां लाइटें, पर्यटन मंत्री का आश्वासन भी नहीं आया काम

हरियाणा के नारनौल में बना शहर का सबसे बड़ा नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क अंधेरे में डूबा रहता है। यहां पर लोग सुबह शाम काफी संख्या में घूमने के लिए आते हैं, मगर पार्क में लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां पर अंधेरा छाया रहता है। इससे लोगों को बहुत परेशानी होती है। शहर के सेक्टर एक के पास बना नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क शहर का मुख्य व बड़ा पार्क है। यहां पर सुबह से शाम तक लोगों की चहल पहल रहती है। न केवल गर्मी, बल्कि सर्दी के मौसम में भी यहां पर लोग सुबह शाम घूमने के लिए आते हैं। यहां पर बने ट्रैक पर लोग दौड़ भी लगाते हैं। ट्रैक बड़ा, आने वालों की संख्या ज्यादा पार्क का ट्रैक बड़ा होने के कारण यहां पर घूमने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। लोग अल सुबह करीब चार बजे से यहां पर आना शुरू हो जाते हैं। वहीं कई लोग रात को आठ से नौ बजे तक यहां पर घूमते हैं, मगर यह पार्क अंधरे में डूबा रहता है। जिससे लोगों में हादसा होने का डर बना रहता है। पर्यटन मंत्री से लगाई थी गुहार यहां पर घूमने के लिए आने वाले वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने बताया कि पार्क में लाइट लगवाने के लिए पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा को यहां आयोजित विरासत कार्यक्रम में कहा था। जिस पर उन्होंने यहां पर लाइटों में सुधार किए जाने का आश्वासन दिया था, मगर इसके बावजूद यहां पर लाइटों की काेई व्यवस्था नहीं हुई है। लोगों में डर वहीं इस बारे में अजय वर्मा ने बताया कि पार्क में लाइट नहीं होने के कारण सुबह जल्दी तथा रात को घूमने आने वाले लोगों में डर रहता है। यहां पर सेक्टर एक व आसपास के लोग घूमने के लिए तो आते हैं, मगर उनको इस बात का डर सताता रहता है कि कहीं अंधेरे में कोई बदमाश उनके साथ कोई वारदात तो नहीं कर दे। महिलाओं ने आना किया बंद सुबह व शाम के समय पार्क में आने वाली महिलाओं ने यहां आना बंद कर दिया है। महिला कुसूम, शर्मिला व ज्याेति आदि ने बताया कि वे सुबह व शाम यहां पर घूमने के लिए आती थी, मगर अब शाम को वे सूरज छिपते ही यहां से चली जाती हैं। अनेक महिलाओं ने यहां पर आना भी बंद कर दिया है। पर्यटन विभाग का मामला वहीं इस बारे में नगर परिषद के ईओ सुशील कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला पर्यटन विभाग से संबंधित है। इस बारे में वे ही कुछ बता पाएंगे।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/m9Rebiu

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...