Saturday, November 15, 2025

कुरुक्षेत्र में महिला से कैश-जेवर और मोबाइल छीना:अनहोनी का दिखाया डर, पर्ची थमाकर बोले- बचने के लिए सारा सामान सौंपना होगा

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में शातिर ठगों ने महिला को घर में कोई अनहोनी का डर दिखाकर अपने शिकार बना लिया। आरोपी ने महिला को अपनी बातों में फंसाकर अपने साथ ले गए, जहां महिला से 10 हजार, मोबाइल और सोने की बालियां लेकर भाग गए। उधर, महिला शिव द्वारा गेट के पास बेहोशी की हालत में मिली। परिवार के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल शाहाबाद में दाखिल करवाया। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर BNS की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बाजार में बच्चे के साथ मिला युवक रामनगर गांव की रहने वाली पूनम देवी ने बताया कि उसके पति रवि कुमार की मौत हो चुकी है। वह 13 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे ईदगाह रोड से बाजार की ओर जा रही थी। उसका भांजा दीपांशु एक्टिवा पर उसे बाजार छोड़ गया था। यहां पर उसे 14 साल का बच्चा और दूसरा करीब 25 साल का एक युवक मिला। उन्होंने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। अनहोनी का डर दिखाया युवक ने उसे एक कागज थमा दिया, जिसमें कुछ पड़ा हुआ था। कागज देते ही लड़के ने उसके पति के बारे में पूछा कि तेरे पति क्या करते हैं। तब उसने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। तभी उस युवक ने कहा कि उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी होने वाली है। इससे बचने के लिए उसे अपना सारा सामान उसे सौंपना होगा। दो और युवक आ धमके इसी दौरान 2 और अन्य युवक वहां पहुंच गए और बोले कि इस बंदे की बातें हमेशा सच होती हैं। उसे भी उसने कुछ बताया था, जो सच हो गया। वहीं दूसरा व्यक्ति भी उसके साथ बातचीत करने लगा। उन लोगों ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और कहीं दूसरी जगह जाकर बात करने की बात कही। टैक्सी स्टैंड पर सारा सामान ले लिया वे चारों मिलकर उसे अपने साथ बाजार से बाहर शाहाबाद टैक्सी स्टैंड के पास ले गए। यहां आरोपियों ने उसे बहला फुसला लिया। उन्होंने उससे सारा सामान ले लिया। बाद में आए लोगों ने उससे कहा कि दे दो, सारा सामान। तेरा सारा सामान वापिस कर देंगे। ये सिर्फ तेरा दिल देख रहे हैं, ये सामान डबल करके वापिस कर देंगे। सामान वापस मांगने पर देने से इनकार उसने उन पर भरोसा कर लिया। उसने भरोसा करके उनको 10 हजार कैश, सोने की बालियां और मोबाइल सौंप दिया। थोड़ी देर बाद उसने अपना सामान वापस मांगा, तो उन्होंने इनकार कर दिया। आरोपियों ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर भाग गए। मामले की जांच जारी- नरेश कुमार उधर, थाना शाहाबाद के कार्यकारी SHO नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पूनम की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/82N0DTC

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...