Wednesday, November 19, 2025

भिवानी से आज दिल्ली नहीं जाएगी किसान एक्सप्रेस:रोहतक आगे रहेगी रद्द, वहीं से होगी वापसी, कार्य के चलते 7 घंटे रहेगा मेगा ब्लॉक

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ और आसौदा रेलवे स्टेशन के बीच पुल पर आरसीसी स्लैब रखने के कारण 19 नवंबर बुधवार हो कई ट्रेनें प्रभवित रहेंगे। इसमें भिवानी से होकर गुजरने वाली किसान एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। इस कार्य के चलते 19 नवंबर की सुबह सवा 10 बजे से शाम पौने 6 बजे तक का करीब साढ़े 7 घंटे का मेगा ब्लॉक घोषित किया है। इसके चलते किसान एक्सप्रेस ट्रेन में भिवानी से दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से भिवानी आने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। बठिंडा से चलकर रोहतक तक जाएगी किसान एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 14732 सुबह 5 बजे बठिंडा जंक्शन से चलती है। वहीं यह ट्रेन बठिंडा से चलकर सिरसा, हिसार होते हुए भिवानी सिटी स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 9 बजे है। वहीं भिवानी सिटी स्टेशन पर करीब 5 मिनट रुकने के बाद रोहतक, बहादुरगढ़ और नांगलोई होते हुए दिल्ली जंक्शन पर साढ़े 12 बजे पहुंचती है। लेकिन यह ट्रेन 19 नवंबर बुधवार को रोहतक से आगे रद्द रहेगी। यह ट्रेन बठिंडा से चलकर रोहतक तक जाएगी। रोहतक से बठिंडा के लिए वापस चलेगी किसान एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 14731 दिल्ली जंक्शन से दोपहर 2 बजे चलती है। वहीं इसके बठिंडा जंक्शन पर पहुंचने का समय रात 9 बजकर 15 मिनट है। यह ट्रेन भिवानी सिटी स्टेशन पर शाम 4 बजकर 20 मिनट पर पहुंचती है। जिसका 5 मिनट का ठहराव है। वहीं यह ट्रेन 19 नवंबर बुधवार के दिन दिल्ली से चलने की बजाय रोहतक से ही बनकर चलेगी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/obULYc4

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...