Saturday, November 29, 2025

भिवानी टीचर मनीषा डेथ मिस्ट्री जांच में जुटी CBI टीम:कल गांव में होगी पंचायत, धरना देकर करेंगे भूख हड़ताल

भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी लेडी टीचर मनीषा मौत के मामले में CBI की टीम चौथी दफा भिवानी पहुंची हुई है। वहीं गांव ढाणी लक्ष्मण में 30 नवंबर को पंचायत होगी। वहीं एक दिवसीय सांकेतिक धरना भी दिया जाएगा। जिसमें शामिल लोग भूख हड़ताल करेंगे। वहीं मनीषा के पिता का कहना है कि परिवार के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे और भूख हड़ताल करेंगे। बता दें कि सीबीआई की 4 सदस्यीय टीम भिवानी पहुंची हुई है। जो भिवानी के रेस्ट हाउस में ठहरी है। जबकि CBI की टीम शुक्रवार को गांव सिंघानी पहुंची। यहां पर घटनास्थल और सिंघानी बस स्टैंड तक राउंड लिया। मनीषा मौत मामले में अपने स्तर पर जांच कर रही है। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि गुरुवार को CBI की टीम उनसे मिलने के लिए घर आई थी। इस दौरान कुछ पूछताछ तो नहीं की। हालांकि CBI के अधिकारियों से बातचीत की थी। CBI ने कहा कि जांच तेजी से चल रही है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए CBI से ही उम्मीद हैं। जो बेटी के दोषियों को सजा दिलाएगी। 30 नवंबर को देंगे धरना, भूख हड़ताल करेंगे संजय ने कहा कि CBI की जांच तेजी से की जाए और जल्दी से जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके अलावा CBI की जांच कहां तक पहुंची। यह भी स्पष्ट रूप से बताई जाए। इसी मांग को लेकर 30 नवंबर को गांव में एक दिवसीय संकेतिक धरना दिया जाएगा। इस धरने में शामिल होने के लिए सभी लोगों को न्योता दिया गया है। लोगों को इस मामले की स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए। पंचायत में फैसला हुआ था कि धरने में शामिल लोग भूख हड़ताल भी करेंगे। मनीषा का परिवार भी शामिल होगा। हरियाणा सरकार CBI को कहे कि वह जांच को तेज करके दोषियों को जल्द से जल्द सबके सामने लेकर आए। साथ ही अभी तक की जांच में क्या चल रहा है। वह भी बताया जाए। ताकि पता लग सके कि जांच सही चल रही है या नहीं। जबकि CBI जब भी बात कहती है तो अधिकारी आश्वासन देते हैं कि जांच चल रही है और सही दिशा में चल रही है। 11 अगस्त को लापता हुई, 13 को लाश मिली गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय ने बताया था कि उसकी बेटी मनीषा 11 अगस्त को प्ले स्कूल में ड्यूटी पर गई थी। इसके बार वह नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जाने की बात कहकर गई थी। जिसके बाद मनीषा घर नहीं लौटी। इसके बाद 13 अगस्त को मनीषा का शव गांव सिंघानी के खेतों में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। लोगों ने मनीषा को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। वहीं 18 अगस्त को पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। इसके बाद लोगों का विरोध बढ़ गया। बढ़ते आंदोलन को देखते हुए मनीषा का तीसरी बार दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम करवाया और जांच CBI को सौंप दी। CBI कर रही मामले की जांच मनीषा की मौत मामले में CBI की जांच जारी है। टीम जांच के लिए 3 बार भिवानी आ चुकी है और अपने स्तर पर जांच कर चुकी है। वहीं CBI की टीम 27 अक्टूबर सोमवार को भिवानी से दिल्ली लौट गई। इसके बाद दिल्ली में ही रहकर जांच कर रही है। लेकिन CBI की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LYaAW9l

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...