हरियाणा में लगातार तापमान में गिरावट के साथ-साथ कोहरा भी छाने लगा है। वहीं ठंड अपना असर दिखाने लगी है। हरियाणा में सबसे गर्म जिला भिवानी रहा। जहां का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, हिसार की रातें सबसे ठंडी रही। जहां का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उतर से नमी वाली हवाएं चलने से धुंध देखी जा रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही नारनौल का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, करनाल का 9.6 डिग्री, भिवानी व गुरुग्राम का 9 डिग्री, कैथल का 9.7 डिग्री, पंचकूला का 8.9 डिग्री व महेंद्रगढ़ का 9.1 डिग्री तथा सिरसा का 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटों के दौरान मौसम रह शुष्क मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा में मौसम शुष्क रहा। कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। हरियाणा में सबसे अधिक तापमान 28.3°C दर्ज किया गया, जो भिवानी (AWS) में रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट देखी गई और राज्य का सबसे कम तापमान 8.5°C हिसार में दर्ज किया गया। हरियाणा में फिलहाल मौसम शुष्क और सामान्य बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी आसमान साफ रहेगा और तापमान में मामूली गिरावट के साथ सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। 23 नवंबर तक मौसम खुष्क व परिवर्तनशील रहेगा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुष्क परंतु परिवर्तनशील संभावित है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की भी संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने तथा हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/oyNujsi
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार
हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment