Sunday, November 30, 2025

सोनीपत में गीता जयंती महोत्सव का आगाज:डॉ. अरविंद शर्मा ने किया शुभारंभ; स्टालों पर गोहाना की जलेबियों का स्वाद

सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के सहकारिता, कारागार व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का उद्घाटन किया और पवित्र ग्रंथ गीता पर पुष्प अर्पित किए। गीता जीवन का विज्ञान है: डॉ. अरविंद शर्मा इस अवसर पर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवद् गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का विज्ञान है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जेलों में भी गीता के उपदेशों को पहुंचाने की पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरुआत 2016 में हुई थी और अब यह वैश्विक स्तर पर फैल रहा है। विधायक निखिल मदान ने दी प्रेरणादायक सीख विधायक निखिल मदान ने कार्यक्रम में कहा कि गीता हमें जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी जिलावासियों से गीता महोत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। प्रदर्शनी और स्टॉलों का हुआ अवलोकन महोत्सव के दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। विभिन्न विभागों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र इस अवसर पर गीता पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें मुकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव के दौरान हवन का भी आयोजन किया गया। देखें गीता जयंती महोत्सव की 5 PHOTOS... लोगों ने स्टॉलों पर दिखाया उत्साह स्टॉलों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा मित्र मंडली की मिठाइयों और मातूराम की जलेबियों को काफी पसंद किया गया। पर्यावरण मित्र मंडली ने पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क बीपी और शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qEcVyjf

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...