Saturday, July 5, 2025

छात्रा आंतिल बनी टीवी रियलटी शो की विजेता

सोनीपत | विजय हाई स्कूल की छात्रा लक्षिता आंतिल ने टीवी रियलटी शो किसमें कितना है दम में हिस्सा लिया। लक्षिता ने नृत्य में उत्तर भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में पहुंचने पर लक्षिता का स्कूल संचालक जितेंद्र चावला, शालिनी चावला ने स्वागत किया। लक्षिता ने बताया कि सात चरणों को पार कर यह उपलब्धि हासिल की। संगरूर, धुरी में आयोजित ग्रांड फिनाले का पंजाबी दूरदर्शन पर लाइव टेलीकास्ट भी किया गया, जिसमें उसकी नृत्य शैली से प्रभावित हो कर निर्णायक मंडल ने उसे प्रथम घोषित किया। यह स्थान प्राप्त करने पर विजेता ट्राफी व नकद राशि देकर सम्मान भी किया गया। स्कूल प्राचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि लक्षिता की माता एक अध्यापिका है और पिता किसान है। अपनी लगन व मेहनत के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षा, खेल व सह-पाठ्‌यक्रम गतिविधियों को बराबर महत्व दिया जाता है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UFPAHqm

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...