प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने में हरियाणा देश भर में पहले स्थान पर रहा है। यहां रिकॉर्ड 98.8% फीसदी बूथों पर यह कार्यक्रम सुना गया। हैरान करने वाली बात ये है कि हरियाणा BJP के कद्दावर नेता कैबिनेट मंत्री अनिल विज का अंबाला कैंट हलका इस मामले में प्रदेश में सबसे फिसड्डी रहा है। भाजपा की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो कैंट में सिर्फ 35% बूथों पर ही मन की बात सुनी गई। यह संख्या प्रदेश के सभी 90 हलकों में सबसे कम है। देशभर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को BJP हर बूथ पर उत्साह के साथ मनाती है। पार्टी वर्करों को हर बूथ पर कार्यक्रम करने करने और उसके फोटो खींचकर सरल एप पर अपलोड किया जाता है। इस आधार पर पूरे देश और राज्य का अपना डेटा संग्रह होता है। इन आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में 98.8% बूथों पर लोगों ने मन की बात कार्यक्रम सुना है, जो देश में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ और तीसरे नंबर पर त्रिपुरा रहा। हरियाणा में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया पूरे कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर हैं। जहां देश में हरियाणा पहले स्थान पर है, वहीं प्रदेश के 90 हलकों में 4 हलके ऐसे हैं जो बूथों पर 100 प्रतिशत कार्यक्रम पूरे नहीं कर पाए। जिसमें सबसे नीचे अनिल विज का हलका अंबाला कैंट है। प्रधानमंत्री कार्यालय इसकी रिपोर्ट तैयार रहा है, जो प्रधानमंत्री को दिखाई जाएगी। 122 एपिसोड में 89वें स्थान पर था, इस बार सबसे नीचे भाजपा लगातार इस बात पर जोर दे रही है कि सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना जाए। जिन बूथों या हलकों में वर्कर कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं, उनके संबंध में प्रदेशाध्यक्षों से वजह पूछी जाएगी। मई में मन की बात के 122वें एपिसोड में अंबाला कैंट 90 में से 89वें स्थान पर था, जो इस बार फिसलकर आखिरी पायदान पर आ गया है। अंबाला जिले के बाकी तीन विधानसभा हलकों अंबाला सिटी, मुलाना और नारायणगढ़ में 100% बूथ कवर हुए हैं। अंबाला कैंट के पिछड़ने के सवाल पर भाजपा के अम्बाला जिलाध्यक्ष मनदीप राणा का कहना है कि संभवत तकनीकी दिक्कत के कारण नंबर कम आए हैं। कार्यक्रम तो हुए, मगर वह एप पर चढ़ नहीं पाए। आगे जब भी कार्यक्रम होगा उसमें सुधार होगा। बड़ौली ने लिखा-हरियाणा ने इतिहास रचा भाजपा की ओर से सरल पोर्टल का डेटा जारी करने के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा ने रचा इतिहास 20,629 बूथों में से 20,000 से अधिक बूथों पर सुनी गई मन की बात सरल पोर्टल पर दर्ज हुआ आंकड़ा। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। ये 4 विधानसभा क्षेत्र नहीं कर पाए 100 प्रतिशत बूथ कवर 20 लाख वर्कर सुनते हैं मन की बात कार्यक्रम हरियाणा में 20,269 बूथ हैं। इन बूथों में से 20,387 बूथों पर रिकॉर्ड तोड़ करीब 20 लाख वर्करों ने मन की बात कार्यक्रम सुना है। पिछली बार 9667 बूथ कवर किए गए थे। पिछली बार एपिसोड 27 मई और इस बार 30 जून को एपिसोड प्रसारित किया गया था। भाजपा मन की बात कार्यक्रम के जरिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ती है। इसमें हर बूथ पर नए लोगों को एपिसोड सुनने के लिए आमंत्रित किया जाता है। बूथ अध्यक्ष से लेकर शक्ति केंद्र प्रमुख और पन्ना प्रमुख इसमें भाग लेते हैं। अभी औसतन एक बूथ पर 10 लोग मन की बात कार्यक्रम सुनते हैं। आने वाले समय में इसे 20 और 50 लोगों को प्रत्येक बूथ तक मन की बात कार्यक्रम सुनाने की BJP की हरियाणा में योजना है। बड़ौली बोले- हो सकता है बरसात वजह हो, या ट्रेनिंग की कमी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कहना है कि हमने मन की बात कार्यक्रम को लेकर वर्करों को ट्रेनिंग दिलाई थी, कि किस प्रकार एप पर इसे चढ़ाना है। इस कारण सुधार देखने को मिला है। अंबाला कैंट समेत जिन 4 विधानसभा के आंकड़े कम हैं, उसका कारण भी कहीं ना कहीं तकनीकी जानकारी कम होना या बारिश के दौरान बूथ पर ना पहुंच पाना हो सकता है। पिछड़ने वाली चारों विधानसभा की अलग से ट्रेनिंग करवाएंगे और इनको भी 100% पर लाएंगे।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tKiLpu1
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार
हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment