Tuesday, July 22, 2025

अबांला में पुलिस व बदमाश की मुठभेड़ में खुलासा:आरोपी ने यमुनानगर के उद्योगपति के घर भी की थी फायरिंग,टांग में गोली मारने के बाद किया काबू

हरियाणा के जिले अंबाला में मुलाना के सिरसगढ़ गांव के पास सोमवार को सीआईए-1 द्वारा मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी ने हालहि में यमुनानगर में भी उद्योगपति के घर पर फायरिंग की थी। जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो टीम को देखते ही युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली किसी को लगी तो नहीं लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांग में गोली मारी और आरोपी घायल हो गया। जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब आरोपी से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य आरोपियों की संलिप्तता का भी पता चल सके। बता दे कि मुलाना के सिरसगढ़ गांव के पास सोमवार को CIA-1 की टीम ने जब आरोपी अमन को घेरने की कोशिश की, तो वह बाइक से भागने लगा। लेकिन जैसे ही टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, आरोपी ने पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी। जान को खतरा देखते हुए टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली अमन की टांग में लगी और वह घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल फायरिंग के तुरंत बाद पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लिया और इलाज के लिए पहले मुलाना के MMU अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे यमुनानगर के कैंट नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन बाद में उसकी हालत को देखते हुए उसे करनाल के सिटी सिविल अस्पताल में दाखिल कराने का फैसला लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद की है। उसे जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है कि वह किन-किन वारदातों में शामिल रहा है। यमुनानगर में की थी फायरिंग, CCTV में कैद हुई थी घटना अमन वही आरोपी है जिसने करीब एक सप्ताह पहले यमुनानगर के एक उद्योगपति के घर के बाहर फायरिंग की थी। रात करीब 9:30 बजे दो बदमाश बाइक पर आए और घर के बाहर बने ऑफिस के शटर पर चार से पांच राउंड फायरिंग की थी। इससे शटर में छेद हो गए और गोलियां अंदर लगे शीशे के दरवाजे पर लगीं। यह इंडस्ट्रीज गुरदीप सिंह और रविंद्र पाल सिंह नामक सगे भाइयों की है, जो प्लाईवुड फैक्ट्री की मशीनों का निर्माण करते हैं। फायरिंग के बाद दर्ज हुआ था केस, अब आरोपी पुलिस की पकड़ में घटना की सूचना के बाद यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची थी और उद्योगपति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अब पुलिस अमन की गिरफ्तारी के बाद बाकी बदमाशों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रही है। आरोपी से पूछताछ में इस वारदात के अलावा अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RrY7hVP

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...