Wednesday, July 16, 2025

हिसार में होटल संचालक की हत्या, परिवार में इकलौता था:मृतक दीक्षित देव वाटिका का रहने वाला था, भागने पर दौड़ाते हुए पीटा

हिसार में मंगलवार रात को एक होटल संचालक की हत्या कर दी गई। हमलावर पहले उसके होटल पर पहुंचे थे। उस समय उनको देख संचालक बाहर आ गया। ऐसे में हमलावरों ने संचालक का पीछा कर तेजधार हथियारों से वार कर दिया गया। घरवालों ने हमलावरों की फांसी की मांग की। घायलवस्था में युवक को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद सूचना पर मृतक युवक के परिजन भी सिविल अस्पताल में पहुंचे। घरवालों में काफी रोष था, जो सरेआम हमलावरों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय पारस उर्फ दिक्षित 12 क्वार्टर के देव वाटिका का रहने वाला था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और दो बहने है। हत्या के बाद घरवालों का बुरा हाल था। ऐसे में सभी परेशान थे। होटल के आसपास के लोग भी वहां पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि पारस मिलनसार था और उसका किसी का झगड़ा नहीं था। चोटों के निशान नहीं दिखे शरीर पर जानकारी के अनुसार, शुरू में हमलावर पारस के साथ होटल में जाकर मारपीट करते हैं। उस दाैरान पारस उनसे किसी न किसी तरह छुटवाकर भाग जाता है और बाद में वह उसका पीछा करते हैं। होटल से कुछ दूरी पर हथियारों से वार कर मार देते हैं। हालांकि, पारस के शरीर पर कोई गहरी चोटों के निशान नहीं दिखे हैं। ऐसे में यह मामला उलझ गया है। पुलिस ने भी हमलावरों की तलाश में दाबिश शुरू कर दी है। होटल व आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। होटल पर अक्सर शाम को वह रहता था सूत्रों के अनुसार, पारस पिछले कुछ सालों से हिसार में कैंप चौक के पास स्थित एक होटल करता था और उसके साथ वह तीन पार्टनर है। अक्सर शाम के बाद वह ही होटल में मिलता था और काउंटर से लेकर होटल की मैनेजमेंट संभालता था। उसका कभी ग्राहकों के साथ झगड़े की बात भी सामने नहीं आई। अचानक उसकी हत्या कर दी गई। ऐसे में सभी को हैरान कर देने वाली बात है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2o63SuU

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...