हरियाणा में आज (शुक्रवार) और कल (शनिवार को) भी बारिश कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज 14 जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शनिवार को भी किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। दो दिन बाद 27 जुलाई से फिर से मानसून सक्रिय होगा और पूरे हरियाणा में फिर से बादल बरसेंगे। उस दिन पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 प्रतिशत अधिक हुई बारिश IMD के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 24 जुलाई तक औसतन 170.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 208.8 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 472.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम कैथल में 95 एमएम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश के 5 जिलों, अंबाला, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश का आंकड़ा 300 एमएम को पार कर चुका है। आज मौसम साफ रहने की संभावना आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज 14 जिलों में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। वहीं बाकी बचे 8 जिलों- अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। कमजोर पड़ा मानसून 25 जुलाई से कमजोर पड़ा मानसून 26 को भी जारी रहेगा और बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेंगी। मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है और यहां मौसम साफ रहेगा। वहीं अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद,पलवल और मेवात में 0 से 25 प्रतिशत ही बारिश की संभावना है, 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 26 जुलाई को प्रदेश के किसी जिले में बारिश की अलर्ट नहीं है। 27 जुलाई को 7 जिलो में बारिश का अलर्ट 24 से 26 जुलाई तक मानसून कमजोर पड़ने के बाद 27 से एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। आईएमडी के अनुसार 27 जुलाई को 9 जिलों- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी , रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 12 जिलों- पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। 28 जुलाई को भी बारिश की संभावना को लेकर यही स्थिति रहेगी। इसके अलावा 27 जुलाई को 7 जिलों- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल के लिए बारिश का अलर्ट है।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VhnCJDx
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार
हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment