Wednesday, July 23, 2025

हरियाणा में आज सभी जिलों में बारिश:12 में 75 से 100 प्रतिशत बारिश का अनुमान, 3 जिलों में येलो अलर्ट

हरियाणा में बीते दो दिन से मानसून सक्रिय दिखाई दिया है। मंगलवार को प्रदेश के सिरसा, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, झज्जर व नूहं में बारिश हुई। वहीं, आज बुधवार को सभी 22 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इनमें से 12 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल,पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में तो 75 से 100 प्रतिशत एरिया में बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जबकि 6 जिलों में 50 से 75 बारिश की संभावना है। वहीं, अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 जुलाई से बारिश की गतिविधियां कम होंगी। सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक हुई बारिश IMD के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 22 जुलाई तक औसतन 161.3 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 193.1 प्रतिशत बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 470.5 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 93.3 एमएम दर्ज की गई है। वहीं, मौसम एक्सपर्ट के अनुसार 25 जुलाई तक मौसम बदलेगा। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ हवाएं चलेंगी। तीन दिन कैसा रहेगा मौसम... 23 जुलाई 2025 : सिरसा में (0 से 25 प्रतिशत एरिया) में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 3 जिलों फतेहाबाद, हिसार और भिवानी के 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। वहीं कैथल, जींद, कुरूक्षेत्र रोहतक, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। वहीं, 12 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल,पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। आज बुधवार को 3 जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का यलो अलर्ट भी है। 24 जुलाई 2025: मानसून कमजोर होगा। प्रदेश के 16 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद के (0 से 25 प्रतिशत एरिया) में बारिश की संभावना है। वहीं, 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल (25-50 प्रतिशत एरिया) में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 10 जिलों जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद मेवात, पलवल के (50-75 प्रतिशत एरिया) में बारिश की संभावना है। 25 जुलाई 2025: 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, बाकी बचे 16 जिलों में 0 से 25 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना जताई गई है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/J7hCbgf

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...