Friday, April 11, 2025

नूंह में सरसों की बिना फीस जमाखोरी:गोदामों में किया स्टॉक, तेल मीलों को मिल रहा लाभ,सरकार को रोजाना लाखों का चूना

हरियाणा के नूंह जिले की सबसे बड़ी पुन्हाना अनाज मंडी में सरसों की खरीद में मार्केट फीस की चोरी की जा रही है। मंडी में फसल लेकर पहुंच रहे किसानों की आधी फसल का गेट पास की पर्ची दी जा रही है। जबकि आधी फसल को मंडी में बैठे आढ़ती अपने अपने गोदामों मे भरने लगे है,ताकि सरसों के भाव में उछाल आने पर उसे भारी मुनाफे पर बेचा जा सके। फीस की चोरी ना हो इसको लेकर किसी भी अधिकारी ने मंडी का कोई दौरा नहीं किया है। वहीं स्थानीय गुप्तचर विभाग अंजान बना हुआ है । गौरतलब है कि पुन्हाना अनाज मंडी से पिछले हर सीजन के दौरान ऐसे घोटालों के मामले सामने आ चुके है, जिनमें तेल मीलों और गोदामों पर बड़ी छापेमारी कर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया गया था। लेकिन इस सीजन में फिर एक बार जमाखोर सक्रिय हो गए है। हालांकि अब सरसों के साथ-साथ गेहूं की भी जमाखोरी शुरू हो गई है। पुन्हाना अनाज मंडी में राजस्थान,यूपी तक के लोग फसल बेचने आते है पुन्हाना अनाज मंडी जिले की सबसे बड़ी मंडियों में से एक है। यहां न केवल स्थानीय किसान मंडी में अपनी फसल को लेकर आते है बल्कि पास लगते राजस्थान व उत्तर प्रदेश के किसान भी अपनी फसल को यहां बेचकर जाते है। अधिक मात्रा में फसल आवक के कारण मंडी के अधिकारी व व्यापारी मार्केट फीस की चोरी करने के साथ–साथ जीएसटी की चोरी करने से नहीं चूकते। पुन्हाना में कई जगह व्यापारियों ने अपने गोदामों में सरसों भरी हुई है, जिसके बारे में मार्केट कमेटी के अधिकारियों को पूरी जानकारी है। यही नहीं खुफिया विभाग भी व्यापारियों के गोदामों को लेकर अनजान बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक किसानों के खेतों से सीधी फसल खरीद कर मंडी के व्यापारी मार्केट कमेटी फीस व टैक्स चोरी कर बिना किसी भय के सरसों की कालाबाजारी करने व सीधी तेल मिलों में बेचकर मोटी कमाई कर रहे है। तेल मील मालिक भी फसल को सीधा खरीद कर टैक्स चोरी करने में लगे हुए है। पुरानी सरसों की फसल सरकार को बेची,नई फसल गोदामों में स्टॉक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी के व्यापारियों द्वारा पहले से गोदामों में भरी हुई सरसों की पुरानी फसल को सरकार को बेचा गया है। जबकि किसानों की नई सरसों की फसल को अपने गोदामों में स्टॉक किया गया है। अगर समय रहते ऐसे गोदामों की जांच हो जाए तो पूरा घोटाला सामने आ सकता है। वर्ष 2022–23 और 2024 में भी ऐसे घोटाले के मामले सामने आ चुके है। जिसमें मार्केट बोर्ड के अधिकारियों द्वारा तेल मीलों और व्यापारियों पर न केवल भारी भरकम जुर्माना लगाया गया था,बल्कि सचिव को भी निलंबित कर दिया गया था। फिलहाल व्यापारियों ने जामालगढ़ रोड़, पुन्हाना होडल रोड़, बास दल्ला रोड, अनाज मंडी सहित कई गोदामों में सरसों का स्टॉक किया हुआ है। कुछ दिन बाद यहां गेहूं का स्टॉक भी किया जाएगा। 2023 में आठ व्यापारियों पर रिकॉर्ड से अधिक माल मिलने पर लगाया था जुर्माना वर्ष 2023 में तत्कालीन मार्केटिंग बोर्ड की जोनल प्रशासन गुरुग्राम द्वारा पुन्हाना अनाज मंडी में छापेमारी की। छापेमारी में मंडी में करीब आठ व्यापारियों के गोदामों की जांच की गई। जांच के समय व्यापारियों से उनका स्टॉक सहित अन्य रिकॉर्ड भी ले लिया गया। मंडी के बाद टीम पुन्हाना होडल-नगीना रोड पर मंगला ईंट भट्ठा पर बने गोदाम पर पहुंची थी। जहां पर बड़ी मात्रा में व्यापारियों का गेहूं और सरसों का माल लगा हुआ पाया गया था। रिकॉर्ड से अधिक माल पाने और फीस चोरी पाए जाने पर करीब डेढ़ लाख रुपये की जुर्माना राशि लगाई गई थी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PcvxK1o

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...