हरियाणा के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। जिसके तहत बुधवार को नारनौल क्षेत्र के गांवों में ओलावृष्टि हुई। जिसका असर मौसम पर भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ एरिया में बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार रहा। जहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 14 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील मौसम वैज्ञानिक मदनलाल खिचाड़ ने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। जो पहले तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, अब वह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जो तापमान 10-15 अप्रैल के बीच तापमान होता है, वह 4-5 दिन पहले ही आ गया। इसका मुख्य कारण यही था कि सूर्य की किरण सीधी धरती पर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं थी और बादलवाई भी नहीं थी। लेकिन एक पश्चिमि विक्षोभ 9 अप्रैल रात्रि से सक्रिय होगा। जिससे बादलवाई और बूंदाबांदी होगी। जब पश्चिमी विक्षोभ पास करेगा और हवा में बदलाव आएगा। उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हवाएं होंगी, जो पहाड़ों की तरफ से चलेंगी। जिससे 3-4 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। हीटवेव से बरते सावधानी भिवानी के सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि लू से बचने के लिए सबसे मुख्य यही है, कि शरीर में पानी की कमी ना होने दें। वहीं गर्मी में बाहर ना निकलें, खासकर दोपहर के समय। क्योंकि लू की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लू लगने के लक्षण लू से बचाव 24 घंटे में बदला तापमान प्रदेश के जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चंडीगढ़ में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद चंडीगढ़ का तापमान 38.7 पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा के कैनाल कॉलोनी विलेज ओटू में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की। जिसके बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AHvMXin
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ
हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment