Sunday, April 20, 2025

हरियाणा के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट:हिसार रहा सबसे गर्म जिला, करनाल में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट

हरियाणा में रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन कहीं भी तूफान की संभावना नहीं है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 23 अप्रैल तक के मौसम का अपडेट साझा किया है। जिसके तहत 20 अप्रैल को छोड़कर 21-23 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। इसके अलावा 23 अप्रैल तक तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहने की उम्मीद है। राज्य का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा हरियाणा के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, राज्य का अधिकतम तापमान लगभग सामान्य के करीब पहुंच गया है। इधर, राज्य का सबसे गर्म इलाका हिसार रहा। जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा गिरावट करनाल के तापमान में 3 डिग्री की हुई। जिसके बाद करनाल का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/83Z6VIN

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...