Thursday, April 3, 2025

सिरसा में ईदगाह के पास महिला पर हमला:महिला को सिर पर गंभीर चोट, गली में गड्‌डे को लेकर हुआ विवाद, केस दर्ज

सिरसा शहर में ईदगाह के पास एक महिला पर तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया गया। उस दौरान महिला को सिर पर गंभीर चोटें आई है। अभी महिला सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। डायल 112 की गाड़ी ने आकर उसे छुड़वाया, पर हमलावर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में रितू ने बताया कि वह वार्ड नंबर 28 के बाजीगर बस्ती हैफेड रोड ईदगाह एरिया की रहने वाली है। मंगलवार दोपहर को वह अपने घर पर थी। उसी दौरान गले में एक गड्‌डे को लेकर बस्ती से सतनाम उसके साथ बहस करने लगा और बाद में झगड़ा करने पर उतर आया। उनकी आपस में कहासुनी हो गई और उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार कर फरार हो गया। इसके बाद डायल 112 को मौके पर बुलाया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस मामले में शहर थाना पुलिस आरोपी बाजीगर बस्ती निवासी सतनाम सिंह के नाम से दे दूंगा।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PJQr2pX

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...