Saturday, May 24, 2025

करनाल में खेलते समय तालाब में डूबा मासूम:बुझ गया घर का इकलौता चिराग, गोताखोरों ने निकाला बाहर शव

हरियाणा में करनाल के नीलोखेड़ी में घर के सामने बने एक तालाब में तीन साल का मासूम बच्चा डूब गया। बच्चा शुक्रवार शाम को तालाब किनारे मुर्गी के बच्चों का पीछा कर रहा था और उनके साथ खेलता खेलता जोहड़ में डूब गया। घटना की सूचना के बाद गोताखोर व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गए।गोताखोरों की टीम ने तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया। महज पांच मिनट के अंदर गोताखोरों की टीम ने बच्चे का शव जोहड़ से निकाला और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुर्गियों के बच्चे के साथ खेल रहा था मृतक की पहचान मयंक(3) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मयंक 5 बजे अचानक लापता हो गया। जिसकी आसपास के एरिया में तलाश की लेकिन कोई भी सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद परिवार ने अनुमान लगाया कि बच्चा मुर्गियों के बच्चों के साथ खेलते-खेलते तालाब में गिरा होगा। परिजनों ने पुलिस व गोताखोरों को सूचित किया गया। गोताखोर परगट सिंह की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। गोताखोर परगट सिंह को किया फोन ​​​​​​​गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को मुझे 3 साल के बच्चे के नहर में डूबने की खबर मिली। जिससे मन बहुत दुखी हुआ। जिस जोहड़ में बच्चा डूबा है वह घर के ठीक सामने है और इस जोहड़ में गांव का गंदा पानी आता है और गंदे पानी में कोई भी घुसना चाहता, लेकिन हम इंसानियत की सेवा करते है और हमारी टीम जोहड़ में उतरी। पांच मिनट सर्च ऑपरेशन चलाया और बच्चे के शव को बाहर निकाल लिया गया। घर का इकलौता चिराग था मयंक ​​​​​​​गोताखोर ने बताया कि इस परिवार ने मुर्गियों के बच्चे रखे हुए है और वह बच्चों का पीछा करते करते तालाब में डूब गया। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेसुध हो गई। उसका इकलौता बेटा था और दूसरी लड़की है, वह भी ऑपरेशन से हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बच्चे के डूबने की जानकारी मिली थी। शव को निकाल लिया गया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bOer97G

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...