Monday, May 12, 2025

हरियाणा के 6 जिलों में आज बारिश:8 जिलों में 60 Km चलेंगी तेज रफ्तार हवाएं, तापमान 3.9 डिग्री गिरा, सबसे गर्म रहा रोहतक

हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार, आज (सोमवार को) 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के 8 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी है। अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। इससे पहले रविवार को प्रदेश का मौसम बदला और कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि के साथ आंधी भी चली। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मई को हरियाणा के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। जबकि अन्य 16 जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। 13 मई को 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा 14 मई को 4 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व जींद) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। 15 मई को 10 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं अन्य जिलों का मौसम खुश्क रहेगा। 8 जिलों में 60KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों (12 से 15 मई तक) का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 12 मई को छोड़कर अन्य दिनों में पूरे हरियाणा का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। जबकि 12 मई सोमवार को 8 जिलों (हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, कैथल, जींद, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य 14 जिलों का मौसम सामान्य रहेगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री गिरावट हरियाणा के अधिकतम तापमान में रविवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला रोहतक में 3.2 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद रोहतक का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MYdFc7f

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...