Monday, May 5, 2025

हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट:आंधी भी चलेंगी, सबसे गर्म रहा महेंद्रगढ़@37.5 डिग्री, प्रदेश का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे

हरियाणा में सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान भी जताया है। जिससे मौसम खराब रहने की संभावना है। रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला महेंद्रगढ़ रहा, जहां का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 5 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत व सोनीपत में 25-50 प्रतिशत बरसात की संभावना है और अन्य जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई को भी प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है। सिरसा, फतेहाबाद, जींद व हिसार में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है और अन्य जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। वहीं 7 मई को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल) में बरसात की 25 प्रतिशत तक संभावना है और अन्य जिले ड्राई रहने का अनुमान है। यह रहेगा मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार 5 मई को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर के लिए मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। 13 जिलों में यलो अलर्ट व 6 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। 6 मई को 13 जिलों में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ हवाएं भी चलेंगी। 9 जिलों में मौसम साफ रहेगा। जहां पर 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, बादल छाए रहेंगे, गरज व चमक भी होगी। 7 मई तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 7 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। 7 मई तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावना है। जिससे विशेषकर दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़ा हरियाणा के अधिकतम तापमान में रविवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला महेंद्रगढ़ रहा। महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 4 मई को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान जिला -- अधिकतम तापमान अंबाला -- 36.6 डिग्री हिसार -- 34.2 डिग्री रोहतक -- 37.1 डिग्री सिरसा -- 35.4 डिग्री भिवानी -- 36.8 डिग्री चरखी दादरी--36 डिग्री फरीदाबाद -- 35.4 डिग्री गुरुग्राम -- 33.4 डिग्री जींद -- 35.4 डिग्री महेंद्रगढ़ -- 37.5 डिग्री मेवात -- 34 डिग्री पानीपत -- 35.8 डिग्री रेवाड़ी -- 35.5 डिग्री सोनीपत -- 35.3 डिग्री यमुनानगर -- 29.7 डिग्री 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फरीदाबाद के बोपानी में 1.9 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद फरीदाबाद के बोपानी का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट हिसार के बालसमंद में 4.3 डिग्री की हुई। जिसके बाद हिसार के बालसमंद का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kBnAHWx

No comments:

Post a Comment

नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...