मौसम विभाग के अनुसार आज (मंगलवार को) हरियाणा के 13 जिलों में जहां 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं आंधी-तूफान भी आ सकता है और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। 13 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात व पलवल) में 50 से 75 प्रतिशत बरसात की संभावना है। 5 जिलों (कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, झज्जर व फरीदाबाद) में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके अलावा 4 जिलों (कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत) में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। 7 मई को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, जींद व हिसार में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बारिश संभावित है। वहीं 8 मई को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। वहीं 9 मई को पूरे हरियाणा में बारिश संभावित है। यह रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में बादल छाए रहेंगे। वहीं गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 7 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में बादलवाई, गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 8 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में बादलवाई, गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हरियाणा का अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री घटा हरियाणा के अधिकतम तापमान में सोमवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी रहा। भिवानी का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट अंबाला में 8.8 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद अंबाला का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट हिसार के बालसमंद में 4.3 डिग्री की हुई। जिसके बाद हिसार के बालसमंद का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZOp7GqU
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ
हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment