भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र ने आज यानी बुधवार को हरियाणा के 12 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत आधे से ज्यादा हरियाणा में लू चलेंगे। ऐसे में लोगों को लू से बचने की सलाह भी दी जाती है। इधर, प्रदेश के चार जिलों में बरसात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों (21 से 24 मई तक) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 21 मई को प्रदेश के चार जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है, जबकि 22 मई को मौसम ड्राई रहेगा। 23 मई को प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 24 मई को प्रदेश के 3 जिलों (अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। मौसम का पूर्वानुमान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आगामी चार दिनों (21 से 24 मई तक) के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत मौसम विभाग ने 21 मई के लिए प्रदेश के 12 जिलों (सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व करनाल) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 22 मई को प्रदेश के 13 जिलों (सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल) में हीटवेव का यलो अलर्ट है और अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। 23 मई को प्रदेश के तीन जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 24 मई को प्रदेश के तीन जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हरियाणा में सबसे गर्म रहा सिरसा हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला मेवात में 2.6 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद मेवात का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद हिसार का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dJAieV0
Stay informed with our dynamic news channel, delivering breaking news, insightful analysis, and in-depth coverage of global events. We strive to keep you connected to the world, offering timely updates on politics, business, technology, culture, and more. Trust us to provide accurate, unbiased reporting, ensuring you stay ahead and well-informed. Welcome to a news channel that values truth, integrity, and your need to be in the know.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
नारनौल में आज आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह:मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को दिलाएंगे शपथ
हरियाणा के नारनौल में आज शनिवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रज...
-
हरियाणा के नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे को लेकर पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों न...
-
हरियाणा में करनाल के शराब के डिफॉल्टर ठेकेदार 8 साल से सरकार का लगभग 44 करोड़ रुपए डकारे बैठे है और आज तक आबकारी एवं काराधान विभाग डिफॉल्टरो...
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा आ रहे हैं। राहुल के इस दौरे को सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को 11 सा...
No comments:
Post a Comment