Friday, February 21, 2025

छात्राओं ने सूरजकुंड मेले का किया शैक्षणिक भ्रमण

सोनीपत | टीका राम कन्या महाविद्यालय के अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, मनोविज्ञान और शारीरिक शिक्षा विभागों द्वारा एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में 48 छात्राओं और प्राध्यापिकाओं ने फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड मेले का शैक्षणिक दौरा किया। छात्राओं ने मेले में व्यापार से संबंधित जानकारी प्राप्त की। यह मेला भारत की हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करता है और यह दुनिया का सबसे बड़ा शिल्प मेला है। इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सविता, मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका कंचन, रसायन विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका मनीता और शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन मान द्वारा किया गया।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Eg18k4o

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...