Wednesday, February 12, 2025

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 4.78 लाख ठगे, केस दर्ज

भास्कर न्यूज | सोनीपत सेक्टर-23 के सर्वजीत से 4.78 लाख रुपए की ठगी हुई। टेलीग्राम चैनल पर मिले लिंक से वॉट्सएप ग्रुप में जुड़े। ग्रुप एडमिन ने उन्हें एक शेयर ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करने को कहा। इस ऐप के जरिए निवेश योजनाओं में फंसाया गया। अधिक मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराए गए। सर्वजीत ने 7 जनवरी से 9 जनवरी के बीच 4,78,023 रुपए जमा किए। उन्हें बताया गया कि यह ऐप नामी कंपनी से जुड़ा है। बाद में पता चला कि यह फर्जी था। ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद था, जिससे भरोसा हो गया। हर बार पैसे जमा करने से पहले अकाउंट डिटेल्स की पुष्टि कराई जाती थी। इसके बाद और अधिक पैसे निवेश करने के लिए कहा गया। तब ठगी का एहसास हुआ। सर्वजीत ने एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ky5S8Ue

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...