Thursday, February 20, 2025

100 मीटर दौड़ में दिनिका और जैवलिन थ्रो में करीना प्रथम

भास्कर न्यूज | सोनीपत| टीकाराम कन्या महाविद्यालय में 29वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ टीकाराम शिक्षा समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया और पदाधिकारी अमित दहिया ने ध्वजारोहण कर किया। कॉलेज प्राचार्य गीता ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। वार्षिक उपलब्धियों का ब्यौरा भी दिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, साइकिल रेस, लेमन रेस, बुक बैलेंस रेस, मटका रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट और रिले रेस हुईं। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ने का संदेश दिया। तनुजा को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन उपासना और नीलम दहिया ने किया। इस अवसर पर सीआरए कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र खत्री, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य सुरेंद्र राणा, टीकाराम मॉडल स्कूल की प्राचार्या आशा छाबड़ा, शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष सुमन मान, अल्का दहिया, सहित शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2hjO8El

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...