Thursday, October 31, 2024

ट्रेडिंग में पैसा लगवाने व विदेश भेजने के नाम पर 52 लाख ठगे

भास्कर न्यूज | यमुनानगर ट्रेडिंग में पैसे लगाने व विदेश भेजने के नाम पर यमुनानगर में तैनात पुलिसकर्मी कुरुक्षेत्र के गांव छलौंदी निवासी अंकुश कुमार, उसकी पत्नी प्रीति शर्मा व उसके दोस्त नवदीप सिंह से 52 लाख रुपए हड़प लिए गए। उन्होंने जिला कुरुक्षेत्र के गांव दुधला निवासी विपिन, जिला करनाल के इंद्री निवासी विशाल बोहरा, गांव ग्राम निवासी जगमोहन, उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर निवासी अमित कश्यप पर लगाया है। प्रीति शर्मा की शिकायत पर थाना गांधी नगर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव छलौंदी निवासी प्रीति शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके पति अंकुश कुमार हरियाणा पुलिस में नौकरी करते हैं। वे इस समय यमुनानगर में कार्यरत हैं। उसके पति अंकुश की अपने दोस्त के माध्यम से गांव दुधला निवासी विपिन से मुलाकात हुई थी। उसके पति के दोस्त ने विपिन के माध्यम से ट्रेडिंग में काफी पैसा लगाया हुआ था। उसके पति ने उसे यह बात बताई तो इसके बाद वह, उसके पति अंकुश तथा उसके पति का दोस्त नवदीप सिंह आरोपी से मिले। आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। ट्रेडिंग में उनके 36 लाख रुपए लगवा दिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें अपने दोस्त विशाल बोहरा, जगमोहन व अमित कश्यप से मिलवाया। आरोपियों ने शुरू में उन्हें ट्रेडिंग में लगाए गए पैसों का लाभ उन्हें दिया, मगर बाद में उन्हें पैसे देना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने कंपनी बंद कर दी। जब वह आरोपियों से मिले तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें विदेश भेजने के नाम पर बातों में उलझा कर 16 लाख रुपए और ले लिए, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें विदेश नहीं भेजा। पैसे वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hy17xIe

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...