Saturday, October 5, 2024

सिरसा की 5 विधानसभा सीटों पर वोटिंग आज:996 मतदान केंद्र बनाए गए, 10.6 लाख वोटर, 66 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे

हरियाणा के सिरसा जिले की 5 विधानसभा सीटों पर सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। सिरसा जिले में कुल मतदाता 10 लाख छह हजार 115 हैं। जिले में कुल 996 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 5 विधानसभा सीटों पर 66 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सिरसा विधानसभा सीट पर हलोपा, इनेलो और बसपा गठबंधन के उम्मीदवार गोपाल कांडा का सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया से है। वहीं, ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर इनेलो उम्मीदवार अभय चौटाला और कांग्रेस उम्मीदवार भरत बेनीवाल के बीच कांटे की टक्कर है। रानिया सीट पर इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला का मुकाबला पूर्व मंत्री और निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत चौटाला से है। डबवाली विधानसभा सीट पर इनेलो उम्मीदवार आदित्य देवीलाल, कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग और जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला के बीच मुकाबला है। वहीं, कालांवाली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शीशपाल केहरवाला और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र देसूजोधा के बीच मुकाबला है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों और पूरे जिले में 2500 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 40 पेट्रोलिंग पार्टियां पूरे जिले में लगातार गश्त करेंगी। पंजाब और राजस्थान सीमा पर पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी गई है। किसी सीट पर कितने मतदाता ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर कुल 1 लाख 95 हजार 868 मतदाता हैं, जिनमें 121491 पुरुष मतदाता, 91955 महिला मतदाता, 11 थर्ड जेंडर मतदाता तथा 1699 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। रानिया विधानसभा सीट पर ल कुल मतदाता 1 लाख 89 हजार 572 हैं। जिनमें पुरुष मतदात 10,3589, महिला मतदाता 91,955, थर्ड जेंड 3, दिव्यांग मतदाता 429 हैं। डबवाली विधानसभा क्षेत्र: कुल मतदाता 207971 हैं। पुरुष मतदाता: 100036, महिला मतदाता: 89368, थर्ड जेंडर: 4, दिव्यांग मतदाता 1250 हैं।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ji50w7W

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...