Saturday, October 26, 2024

आज रोहतक में रहेंगे सीएम नायब सैनी:सदस्यता अभियान कार्यशाला, भाजपा के मंत्री- विधायक और सांसद लेंगे भाग

भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान को लेकर आज (शनिवार को) रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह-प्रभारी सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, सांसद दुष्यंत गौतम, सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक एडवोकेट वेदपाल और तीनों प्रदेश महामंत्री के अलावा मंत्री, सांसद, विधायक आदि मौजूद रहेंगे। उन्हें सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी जाएगी, साथ ही सुबह से शाम तक बैठकों का दौर चलता रहेगा। हरियाणा में BJP अब नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके लिए BJP ने आज 5 नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी है। वहीं BJP ने एडवोकेट वेदपाल को सदस्यता अभियान का संयोजक नियुक्त किया है। बता दें कि, देशभर में 1 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। लेकिन जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे चुनावी राज्यों में सदस्यता अभियान चुनाव के बाद चलाया जाना था। अब जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव संपन्न हो चुका है। इस कारण यह सदस्यता अभियान शुरू होगा। 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य एडवोकेट वेदपाल ने बताया कि पूरे हरियाणा में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मिस कॉल के जरिए सदस्य बनाया जाएगा। अब प्रदेश स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेश के नेताओं को सदस्यता अभियान के लिए बताया जाएगा। इसके बाद 28-29 अक्टूबर को जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वहीं 5-6 नवंबर को मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित करके सदस्यता अभियान की जानकारी दी जाएगी। वहीं इसके बाद सदस्यता अभियान शुरू होगा। जनवरी में होगा अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा ने पूरे देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। 2019 में भी पहली बार मिस्ड कॉल को सदस्यता अभियान में शामिल किया गया था। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद सांगठनिक चुनावों की प्रक्रिया शुरू होगी, जो मंडल, जिला से लेकर राज्य स्तर चलेगी। राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनवरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा का सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य भाजपा की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का जनता के बीच विस्तार करना है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IqFam7

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...