Friday, October 4, 2024

हरियाणा में प्रचार बंद, अब डोर टू डोर:20,632 मतदान केंद्रों पर आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां; कल सुबह 7 बजे से वोटिंग

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार गुरुवार शाम को थम गया। अब उम्मीदवार किसी रैली और रोड शो का आयोजन नहीं कर सकेंगे। हालांकि, उन्हें लोगों के घर-घर जाकर वोट मांगने की छूट रहेगी। यानी प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन चला सकते हैं। इधर, चुनाव आयोग भी हरियाणा में वोटिंग को लेकर तैयारियां पूरी कर चुका है। आज पूरे प्रदेश के 20,632 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर यानी कल सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी। इसका रिजल्ट 8 अक्टूबर को घोषित होगा। आज सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए EVM वितरण की प्रक्रिया होगी। EVM और वोटिंग की प्रक्रिया के बारे में पोलिंग पार्टियों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है। कल शाम 6 बजे तक होगा मतदान प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, मतदान 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस दौरान किसी भी तरह की चुनावी सामग्री को सिनेमैटोग्राफी, टेलीविजन या अन्य उपकरणों के माध्यम से प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है। पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर चुनाव को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सभी थाना SHO को अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी कर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। करनाल पुलिस के कप्तान मोहित हांडा ने निर्देश दिए हैं कि अपने एरिया की रायडर और ERV को समय-समय पर चेक करेंगे। माहौल खराब करने वालों पर सख्ती SP ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ शरारती तत्व माहौल खराब कर शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को विशेष हिदायत देकर उन पर कड़ी नजर रखें, ताकि चुनाव प्रक्रिया को सही और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न किया जा सके। पोलिंग पार्टी और माइक्रो ऑब्जर्वर की अंतिम रेंडमाइजेशन 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी और माइक्रो ऑब्जर्वर की अंतिम रेंडमाइजेशन भी संपन्न हो चुकी है। करनाल के DC उत्तम सिंह ने बताया कि जिले के 1181 पोलिंग बूथ के लिए पोलिंग पार्टी के लिए अंतिम रेंडमाइजेशन हुई। इसमें करनाल, घरौंडा, इंद्री, नीलोखेड़ी और असंध विधानसभा के पोलिंग स्टाफ को पोलिंग बूथ अलॉट किए गए। इसके साथ-साथ माइक्रो ऑब्जर्वर को भी रेंडमाइजेशन में पोलिंग बूथ अलॉट किए गए। करनाल में वोटिंग के दिन इन रास्तों को किया डायवर्ट

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lbhon1S

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...