Saturday, March 15, 2025

सोनीपत में महिला को अकेली देख घर में घुसे बदमाश:एक ने की छेड़छाड़, दूसरे ने दिया पहरा; शोर मचाने पर स्कूटी-चप्पल छोड़ फरार

सोनीपत में महिला को घर में अकेला देख दो बदमाश रात को चौबारे में घुस गए। इस दौरान एक ने सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ की, वहीं दूसरा बाहर पहरा दे रहा था। महिला के पति की मौत हो चुकी है, वहीं बेटा जेल में है। महिला ने शोर मचाया तो वे स्कूटी छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने थाना बरोदा में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। चौबारे में सो रही थी गोहाना के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना बरोदा में दी शिकायत में कहा कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। एक केस में उसका बेटा भी फिलहाल जेल में बंद है। उनके घर में कोई पुरुष नहीं है। वह घरेलू कार्य करके अपना और अपने पोता-पोती का गुजारा करती है। आधी रात को कमरे में घुसा उसने बताया कि 10 मार्च की रात करीब 11-12 बजे वह अपने पोता-पोती के साथ चौबारे में सो रही थी। इसी दौरान एक युवक अमित उसके कमरे में घुस आया और गलत नीयत से छेड़खानी करने लगा। उसने शोर मचाया। इस बीच बाहर निकली तो पता चला कि अमित उसके कमरे में घुसा था, जबकि उसका दूसरा साथी अनूप कमरे के बाहर खड़ा होकर पहरा दे रहा था। दोनों आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए। आरोपी अपनी स्कूटी और चप्पल मकान के बाहर छोड़कर भाग गए। उसने वारदात के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 13 मार्च को ASI दलबीर सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की। टीम में महिला कॉन्स्टेबल बिमला को भी शामिल किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। दोनों पर महिला की शिकायत के आधार पर धारा 74, 333, 35(5) BNS में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने शुरू की छानबीन ASI दलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम बस अड्डा पहुंची। महिला कॉन्स्टेबल की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सबूतों की जांच और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके से मिले सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DjAqUEo

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...