Friday, March 14, 2025

नारनौल में फसलों पर संकट के बादल, आज भी बारिश:सरसों की पकी हुई खड़ी है फसल, गेहूं भी पूरे पकाव पर

हरियाणा के नारनौल में होली के दिन बारिश हुई। वहीं जिला के कनीना क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। जिसके कारण किसानों की पकी हुई सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं मौसम के जानकारों की माने तो धुलेंडी के दिन भी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में जिला के किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। पहले भी गत एक मार्च की सुबह हुई बारिश की वजह से किसानों को काफी नुकसान हुआ था। जिला में किसानों की फसलों पर संकट के बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा गुरुवार को देर शाम नारनौल शहर में बारिश हुई। वहीं कनीना के कई गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों की सरसों की फसल पकी हुई है तथा वे कटाई में लगे हुए हैं। वहीं बारिश व ओलावृष्टि से पकी पकाई फसल को काफी नुकसान हो गया। यहां के किसानों का कहना है कि यहां पर सरसों की फसल ही एकमात्र ऐसी फसल है, जिससे वे पूरे साल अपने घर का खर्च चलाते हैं। 16 तक रहेगा ऐसा ही मौसम मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले तीन चार दिनों तक यानी 16 मार्च तक सम्पूर्ण इलाके में लगातार मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इलाके में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश बूंदा-बांदी और तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ आ सकता है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और साथ ही साथ छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है। तापमान में फिर आ सकती है गिरावट तेज गति से हवाएं चलने बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश होने पर दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि रात के तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे। धुलेंडी त्योहार पर रंग बरसने के साथ बादल बरसने की संभावना बन रही है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान क्रमश 32.8,16.2 डिग्री सेल्सियस और 34.1,16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

from हरियाणा | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AotVCdx

No comments:

Post a Comment

हिसार में बागवानी इंटर क्रॉपिंग से 20 लाख की कमाई:सुरेंद्र को मिल चुके कई अवॉर्ड; अमरूद के साथ चीकू, मौसमी संग नींबू की पैदावार

हिसार जिले के दौलतपुर गांव के किसान सुरेंद्र श्योराण ने बागवानी में इंटर क्रॉपिंग यानी मिश्रित फसलों के जरिए नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक ख...